इन अनोखे तरीकों से पीएम मोदी को घेर रहा कांग्रेस का मेगा रोड शो

0

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने के बाद पहली बार यूपी की राजधानी लखनऊ आयी प्रियंका गांधी वाड्रा का मेगा रोड शो किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं है। उनके आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा कई दिग्गज नेता इस रोड शो में शामिल हुए हैं।

इस दौरान राजधानी की सड़कों पर प्रियंका गांधी को लेकर कई पोस्टर और बैनर्स लगे नजर आये, वहीं अनोखे तरीके से भाजपा और नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा गया। मेगा शो में कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर ‘चौकीदार चोर है’ पेंट करवाया तो वहीं कुछ कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का झांसी की रानी वाला पोस्टर दिखा कर भ्रष्ट सरकार को खदेड़ने की अपील कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने शरीर पर पेंट करवाया ‘चौकीदार चोर है’

बता दें कि नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के मेगा रोड शो में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा। रोड शो के दौरान अलग-अलग बैनर और तख्तियों के साथ कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के साथ चल रहे हैं। इसी क्रम में कुछ कार्यकर्ताओं का एक ऐसा समूह भी दिखा जिसने अपने शरीर पर पेंट करवाया, जिसमें लिखा था ‘चौकीदार चोर है।’

प्रियंका को बताया रानी लक्ष्मी बाई का अवतार

वहीं इस रोड शो के दौरान एक पोस्टर देखने को मिला जिसमें
घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मी बाई के एक चित्र पर प्रियंका का चेहरा लगाया गया और सामने पीएम मोदी को भागते दिखाया गया है। वहीं इस पोस्टर में लिखा गया कि टरानी लक्ष्मी बाई के अवतार में प्रियंका जी भ्रष्ट सरकार को खदेड़ कर बाहर करने आयी हैं।’

congress mega roadshow in lucknow attacks pm modi

बस से राहुल-प्रियंका ने दिखाई राफेल विमान का डमी

प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो जारी है। इस दौरान जिस बस पर प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य नेता सवार हैं, वहां से ही राहुल ने प्रियंका के साथ राफेल विमान का डमी लोगों को दिखाया। मालूम हो कि राफेल विमान के सौदे को लेकर राहुल गांधी काफी समय से केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।

congress mega roadshow in lucknow attacks pm modi

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More