यूपी महागठबंधन को काग्रेस का ‘रिटर्न गिफ्ट’ !

0

उत्तर प्रदेश में गठबंधन से बाहर रहने के बाद भी कांग्रेस महागठबंधन के साथ सॉफ्ट कॉर्नर रख रही है। कांग्रेस ने एलान किया है कि, वह यादव परिवार और मायावती के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इससे पहले महागठबंधन ने भी ऐलान किया था कि, रायबरेली और अमेठी से वह अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। जिसके बाद कांग्रेस ने भी रिटर्न गिफ्ट देते हुए ये एलान कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय सचिवों और पर्यवेक्षकों को कहा है कि कुछ चुनिन्दा सीट पर प्रत्याशियों का चयन न करें। साथ ही यह भी कहा है कि डमी कैंडिडेट भी तैयार रखे जाएं।

Also Read : मोदी-शाह के गढ़ में गरजेंगी प्रियंका गांधी, हार्दिक थामेंगे कांग्रेस का दामन

समाजवादी पार्टी ने अभी तक 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इसमें यादव परिवार के मुलायम सिंह यादव मैनपुरी, अक्षय यादव फिरोजाबाद, बदायूं से धर्मेंद्र यादव और कन्नौज से डिंपल यादव मैदान में हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस इन सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

हालांकि कांग्रेस ने बदायूं से सपा के पूर्व सांसद सलीम इक़बाल शेरवानी को धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। लिहाजा यहां स्थिति अभी साफ नहीं है। सपा की कोशिश है कि बदायूं में भी कांग्रेस से चुनौती न मिले। उधर अगर मायावती चुनाव लड़ती हैं तो कांग्रेस उनके खिलाफ भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। गठबंधन में तीन सीटों पर लड़ रही रालोद को भी कांग्रेस से ऐसी ही उम्मीद है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More