काशी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रीविद्या मठ में लोगों से की मुलाकात

0

—प्रियंका गांधी पहुची पंचगंगा घाट श्री मठ
– nrc और caa के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगो से करेगी संवाद
– प्रियंका गांधी नाव से पहुंची पंचगंगा घाट
– प्रियंका गांधी के साथ यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू हैं मौजूद
—प्रियंका गांधी, वाराणसी के पंचगंगा घाट पर सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिल रही
—साथ में पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला,पूर्व सांसद राजेश मिश्र,पूर्व विधायक अजय राय।
प्रियंका से मिलने गये कार्यकर्ताओं में झड़प, रोके जाने पर नाराजगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार को सुबह 10.20 बजे चार्टर विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रियंका के आगमन से पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, वीरेंद्र सिंह व मेवालाल बागी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य टर्मिनल भवन में उनका स्वागत किया।

शहर में लोगों से की मुलाकात

एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्‍वागत में जमकर नारेबाजी की। उसके बाद 10.35 बजे प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से शहर प्रस्थान कर गयीं। 11 बजे वह राजघाट पर रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, यहां दर्शन पूजन के बाद उन्‍होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। रविदास मंदिर में दर्शन के बाद नाव से श्री विद्यामठ पहुंचीं जहां पर वह सीएए के विरोध के दाैरान हिरासत में लिए गए लोगों, बीएचयू के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत भी करेंगी। लोगों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के जीते हुए प्रत्‍याशियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। लोगों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए जाएंगी। वहां से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।

रास्‍ते में लोगों से की मुलाकात

हरहुआ और व्यासबाग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की थाप पर जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ की भीड़ को देखकर खुद प्रियंका ने अपने काफिले को धीमे करवा दिया। स्थानीय महाविद्यालय की छात्राओं को देखकर प्रियंका गांधी काफी प्रसन्न दिखीं और एक एक कर सभी कार्यकर्ताओं से मिली। वहीं इससे पूर्व प्रियंका ने कज्जाकपुरा में अचानक गाड़ी रोक कर स्‍थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More