भर्तियों में किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो खैर नहीं…

0

मुख्यमंत्री(Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कानपुर देहात जिले में एक जनसभा में कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की 68 हजार से ज्यादा भर्तियां आई हैं। युवा इस प्रतियोगिता में शामिल हों। उन्हें न कोई रोक सकता है और न कोई भेदभाव होगा।

गड़बड़ी करने वालों पर अब तक हुई कार्रवाई सामने है। इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयुष्मान योजना में छूटे लोगों को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।
कंचौसी कस्बे में सांसद देवेंद्र सिंह भोले के माता-पिता की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में भर्तियां एक परिवार की बपौती थी।

Also Read :  PHOTOS : अपनी बोल्ड लुक फोटो शेयर करके तहलका मचा रही हैं सनी

अब किसी को खिलवाड़ की छूट नहीं है। किसी ने भर्तियों की पारदर्शिता में सेंध लगाई तो जेल भेजा जाएगा। जरूरत पर संपत्ति भी कुर्क होगी। पिछले 15 साल में प्रदेश में गरीबों के हक पर डाका डाला गया है।

56 लाख लोगों को फ्री में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं

एक साल पहले जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई थी तो अराजकता, गुंडागर्दी और लूटपाट चरम पर थी, लेकिन प्रदेश अब इससे उबर गया है। समाज के हर तबके तक बिना भेदभाव योजनाएं पहुंच रही हैं। इसके परिणाम दिखने लगे हैं। प्रदेश में गरीबों को 11 लाख आवास और 1 करोड़ 56 लाख शौचालय दिए गए हैं। शौचालयों से बीमारियों से बचाव के अलावा सम्मान की भी रक्षा हुई है। 56 लाख लोगों को फ्री में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।

भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है

आयुष्मान योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इसने लोगों को उनके स्वास्थ्य की गारंटी दी है। प्रदेश में 6 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने के लिए किया गया है। प्रदेश के हर नागरिक को सुविधा और सुरक्षा मिलेगी, लेकिन किसी का भी तुष्टिकरण नहीं होगा। भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

हम देश में अराजकता और गुंडागर्दी नहीं पनपने देंगे। देशहित से ऊपर कुछ भी नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि कानपुर देहात जिले के रनिया और कंचौसी कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन प्रस्ताव भेजे। कंचौसी में 32 केवीए का एक सबस्टेशन भी बनेगा। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More