#MeToo की चपेट में आए एमजे अकबर पर ‘माया’ का हमला

0

#MeToo अभियान बॉलीवुड के बाद राजनीति जगत में भी फैल चुका है। इसकी चपेट में आए भाजपा के केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। कांग्रेस पहले ही उनसे इस्तीफे की मांग कर चुकी है। अब बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती का नाम भी शुमार हो गया है। मायावती ने एमजे अकबर के खिलाफ कार्रवाई न करने पर हमला बोला है।

मायावती ने कहा कि सोशल मीडिया के अभियान ‘मीटू’ से घिरे नरेंद्र मोदी के विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर के संबंध में खुद उनके तथा भाजपा के रुख से देश को चौका दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में करीब एक दर्जन कामकाजी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, यौन शोषण व उत्पीड़न आदि के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री को अपना स्वाभाविक बचाव करने की बजाए इन्हें चुनावी राजनीतिक रंग देने की बसपा तीव्र निंदा करती है।

Also Read :  ‘राम’ और ‘रहमत’ मिलकर करते हैं मां दुर्गा की पूजा

मायावती ने कहा कि आरोपों के कठघरे में खड़े मंत्री से ज्यादा भाजपा तथा केंद्र सरकार की महिला सम्मान के प्रति असंवेदनशील व इनके घोर महिला विरोधी चाल, चरित्र को देश व दुनिया के सामने पूरी तरह से बेनकाब करता है।

 अकबर ने उन्हें कई बार किस किया

भारत के विदेश राज्यमंत्री और पूर्व संपादक एमजे अकबर पर एक और महिला पत्रकार ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। अब तक करीब 15 वरिष्ठ महिला पत्रकार उन पर आरोप लगा चुकी हैं। पत्रकार तुषिता पटेल ने स्क्रॉल के लिए लिखे लेख में कहा है कि अकबर ने उन्हें कई बार किस किया।

अकबर की ओर से पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद तुषिता ने ये आरोप लगाए हैं और कहा है कि महिलाएं कोर्ट में भी उनका सामना कर लेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More