BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल होंगी महेंद्र नाथ पांडेय की बहु

0

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका मिलने वाला है। बुधवार को वाराणसी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय की बहु कांग्रेस में शामिल हो जाएंगी। बता दें कि कल प्रियंका वाराणसी दौरे पर हैं, इस दौरान भाजपा नेता की बहु अमृता पाण्डेय को कांग्रेस की सदयस्ता दिलाएंगी। 

प्रियंका गांधी की मौजूदगी में ज्वाइन करेंगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। कांग्रेस बीजेपी के घर में बड़ा सेंध लगाने में कामयाब होती नजर आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया है।

कांग्रेस पार्टी से अमृता पाण्डेय का पुराना नाता:

कांग्रेस ज्वाइन करने के फैसले पर अमृता पांडेय ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है। ऐसे में अब प्रियंका गांधी जब राजनीतिक में आ गई हैं तो हमने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आने वाला दौर नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि कांग्रेस का है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं।

ये भी पढ़ें:  योगी सरकार के दो साल पूरे, सीएम ने किये ये अहम दावे…

कौन हैं अमृता पाण्डेय:

अमृता महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय के बेटे वरुण की पत्नी हैं। दरअसल, अमृता पांडेय का ससुराल भले ही बीजेपी की राजनीतिक विचाराधार से जुड़ा हो, लेकिन उनका मायका कांग्रेसी रहा है। ऐसे में एक तरह से वो अपनी ‘घर वापसी’ कर रही हैं।

BJP प्रदेश अध्यक्ष की बहु भाजपा पर हमलावर:

अमृता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बताया कि बीजेपी ने ब्राह्मण ही नहीं बल्कि सभी समाज के लोगों को ठगने का काम किया है। युवा, किसान और व्यापारी सभी परेशान है। चुनाव लड़ने के सवाल पर अमृता पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसे हम स्वीकार करेंगे, लेकिन फिलहाल प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम करना हमारा मकसद है। उन्होंने ये भी बताया कि कांग्रेस पार्टी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी से हमारा पुराना नाता रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More