प.बंगाल में सांसद पर हमले के बाद भाजपाइयों में आक्रोश, बंद का किया आह्वान

0

पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता, सांसद और कार्यकर्ताओं पर लगातार हमलों के बीच रविवार को हुए पुलिस के कथित लाठीचार्ज में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह घायल हो गये। इस घटना के बाद भाजपा ने विरोध में बंद का आह्वान किया है।

पुलिस द्वारा कथित लाठी चार्ज का मामला:

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि बैरकपुर पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने उन पर वार किया, जिससे उनके सिर पर चोट लगी। इस घटना के विरोध में आज बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

बता दें कि ये घटना तब की है, जब श्यामनगर में भाजपा कार्यालय के कब्जे को लेकर पार्टी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान बैरकपुर पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा की पुलिस टुकड़ी ने लोगों पर कथित लाठी चार्ज कर दिया।

दो समूहों के बीच झडप में हुए पथराव में घायल हुए भाजपा सांसद:

हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि कांकीनारा में दो समूहों के बीच एक झड़प के दौरान किए गए पथराव से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को चोट लगी है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अब नहीं रहेगा अलग झंडा, लहराया सिर्फ तिरंगा

गौरतलब है कि अर्जुन सिंह के भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद से क्षेत्र के भाटपारा और कांकीनारा सहित कई इलाके हिंसा की गिरफ्त में रहे हैं। वह तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के श्यामनगर कार्यालय को लेकर दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच रविवार को ताजा झड़प हुई। इससे पहले दिन में, सिंह के वाहन में श्यामनगर रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई।

शिवानी अवस्थी 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More