भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने जीता हरियाणवी दिल

0

भोजपुरी की खुबसूरत और उम्दा अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम के जरिये हरियाणवी और पूर्वांचल कलाकारों ने एक मंच पर मैत्रीपूर्ण प्रस्तुति दी है। कार्यक्रम कि कुछ तस्वीरें प्रियंका पंडित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर की, जिसमें उनके साथ कई कलाकार भी है और प्रियंका के हाथ में प्रशस्ति पत्र भी है। 

हरियाणा में कार्यक्रम में शामिल हुईं प्रियंका पंडित

भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में चारचांद लगा दिए। खुबसूरत प्रियंका पंडित ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत अच्छा शो रहा, इसके लिए गुरुग्राम हरियाणा के दर्शकों को बहुत धन्यवाद। उनके हाथ में प्रशस्ति पत्र था, जिसे उन्होंने अपने प्रशंसकों और दर्शकों को डेडीकेट किया।

ये भी पढ़ें: तो इसलिए सुपरस्टार निरहुआ ने किया सीएम योगी को धन्यवाद…

दर्शकों को दिया अपना सम्मान समर्पित:

हरियाणा के गुरुग्राम में ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा और पूर्वांचल के कलाकारों ने एक मंच पर मिलकर मैत्री कार्यक्रम किये। बता दें कि हरियाणा में पहली बार पूर्वांचल एकता मंच ने दोनों प्रदेश के कलाकारों के जरिये नागरिकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणवी रागनी और भोजपुरी कलाकारों ने प्रस्तुति दी गयी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More