पीड़ितों की मदद कर खेसारी लाल यादव बने ‘द रियल हीरो

0

भोजपुरी जगत के एक्टर खेसारी लाल यादव ने साबित कर दिया कि वो रियल हीरो हैं। दरअसल, बिहार के छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के तिलकनगर गांव में आग लगने से कई गरीबों को आशियाने जल कर राख हो गए थे। खेसारी लाल यादव वहां पीड़ितों से मिलने पहुंचे।

https://twitter.com/YadavKhesariLal/status/1062031306090053632

जहां उन्होंने न सिर्फ पीड़ितों का दुख दर्द बांटा बल्कि पीड़ित परिवार की मदद के लिए भी आगे आए। खेसारी ने पीड़ित परिवार के मुश्किल समय में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

KHESARI YADAV

खेसारी को देख खुशी से चमके पीड़ितों के चेहरे

खेसारी सोमवार को पीड़ितों का हाल चाल लेने उनके बीच पहुंचे थे।उनको इस मुश्किल समय में अपने साथ खड़ा देख पीड़ितों को चेहरे खुशी से चमक उठे।

KHESARI YADAV

Also Read :  इस एक्ट्रेस की प्राइवेट फोटोज हुई लीक, FIR दर्ज

लोगों ने भी उनको प्यार और सम्मान दिया। इस तरह से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर खेसारी ने साबित कर दिया है कि वो न सिर्फ फिल्मों के बल्कि रियल लाइफ के भी हीरो हैं।

KHESARI YADAV

सोशल मीडिया में शेयर की ट्वीट तस्वीरें

खेसारी ने अपने ट्विटर पर पीड़ितों से मिलने की तस्वीरें शेयर की हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के तिलकार गांव में एक दुखद घटना हुई है,आग लग जाने से 50-60 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

KHESARI YADAV

उन परिवारों से मिलने कोई नहीं गया, इन परिवारों को मैं तबतक गोद लूंगा जबतक इनके घर नहीं बना लूंगा। घर बनाने, भोजन, इलाज कार्य में इकलौता व्यक्ति भैयाजी बहुत मदद कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More