इराक : बगदाद में भारी विरोध प्रदर्शन, 31 से अधिक की मौत

0

इराक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार को इराक की राजधानी बगदाद में जब प्रदर्शनकारियों ने हिंसक मोड़ अपनाया तो इराकी सुरक्षा बलों ने उन पर गोलीबारी की।

इस बीच इराक के प्रधानमंत्री ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से घर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों पर विचार किया गया है।

मंगलवार से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में हजारों प्रदर्शनकारियों का राजधानी और देश के दक्षिणी हिस्सों के शहरों में पुलिस और सैनिकों के साथ संघर्ष हुआ जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गए। इनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

ये प्रदर्शन इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्देल महदी के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। बगदाद और अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, ताकि विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके।

विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सुबह कहा कि हंगामे से पूरा देश प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: विवेक ओबेराय ने ममता बनर्जी को बताया सद्दाम हुसैन, कहा – ये दीदीगीरी नहीं चलेगी

यह भी पढ़ें: वसीम रिजवी के खिलाफ जारी हुआ फतवा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More