आजम खान के समर्थन में उतरे सपाई, विधानसभा में किया प्रदर्शन

0

समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद आजम खान की मुसीबतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। आजम के खिलाफ 26 किसानों ने प्रशासन से जमीन कब्जा करने का आरोप आजम खान के खिलाफ लगाया था। भ्रष्टाचार के कई मामले समाने आने पर आजम के खिलाफ पुलिस ने अब तक कुल 13 मुकदमे दर्ज किए हैं। आजम के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई पर सपा नेताओं ने आज विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठै सपा के दिग्गज नेता-

सांसद आजम खान पर मुकदमे दर्ज होने के विरोध में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन और सराकर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाते हुए भी सपाईयों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। आजम खान से आक्रोशित सपा नेताओं ने सोनभद्र और संभल की घटना को लेकर जमकर नारेबाजी की।

साथ ही आजम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

क्या है मामला-

जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर एवं सपा सांसद आजम खान और रिटायर्ड सीओ के साथ ही यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी अधिकारी आले हसन खां पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप है। जबरन जमीन कब्जाने के आरोप में आजम पर समेत विवि के उक्त अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बीते सप्ताह किसानों ने डीएम से मुलाकात कर शपथ पत्र देते हुए आजम पर आरोप लगाया था कि उनके जमीन पर जबरन अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। जमीनों पर यह कब्जा विश्वविद्यालय के लिए किया है।

आठ और मुकदमे दर्ज-

शिकायत के बाद डीएम ने जब से जांच शुरू की है, एक के बाद एक मामले आजम पर दर्ज हो रहे हैं। यही नहीं सरकार आजम खान को भूमाफिया घोषित करने की तैयारी में भी है। गत बुधवार को भी आजम पर अजीम नगर थाने में आठ और मुकदमे दर्ज किए गए।

इस तरह कुल 13 मुकदमे आजम के खिलाफ दर्ज हो चुके हैं। 26 किसानों ने आजम के खिलाफ शिकायती पत्र प्रशासन को दी थी। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि आजम ने धमकी दी है, फर्जी मामलों में फंसा दिए जाओगे। हालांकि शिकायत के बाद किसानों ने प्रशासन से अपनी जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: आजम खान के खिलाफ 26 मामले दर्ज, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: अश्लील टिप्पणी करने पर आजम खान समेत 11 सपाइयों के खिलाफ FIR दर्ज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More