नेपाल में भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास, 21 प्रदर्शनकारी हिरासत में

0

सीमा विवाद को लेकर नेपाल में भारत विरोधी प्रदर्शन जारी है।
सोमवार की शाम नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे लोगों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास से लेकर नेपाल संसद तक मशाल जुलूस निकाला।
उन्होंने भारतीय दूतावास में घुसने का भी प्रयास किया।

मानचित्र को लेकर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी नेपालियों का आरोप है कि कालापानी, लिपुलेख व लिम्पियाधुरा को भारत के नए मानचित्र में गलत ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
काठमांडू महानगर पुलिस के प्रमुख उपनिरीक्षक उत्तम राज सुवेदी ने बताया कि 21 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
ये भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

कालापानी के कुछ हिस्‍सों को भारतीय नक्‍शे में शामिल करने पर आपत्ति

भारत, नेपाल और चीन से सटे कालापानी क्षेत्र के कुछ हिस्‍सों को भारतीय नक्‍शे में शामिल करने पर नेपाल आपत्ति कर रहा है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नए केंद्रशासित प्रदेश के रूप में गठन के बाद भारत सरकार ने देश का जो नया नक्शा जारी किया है।
नेपाल को उस पर आपत्ति है।
नए नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर को नवगठित केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दिखाया गया है।
गिलगित-बाल्टिस्तान को लद्दाख का हिस्सा दर्शाया गया है।
उत्तराखंड के धारचूला इलाके से छूने वाली नेपाली सीमा से कालापानी इलाका सटा हुआ है।
चीन के नजदीक होने के कारण यह त्रिकोणीय इलाका बहुत संवेदनशील है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी: मुस्लिम महिलाओं के शोषण में शामिल होना चाहते हैं ओवैसी

यह भी पढ़ें: बाबर के वंशज बोले, अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More