कार्यक्रम में पहुंचा सांड तो बोले अखिलेश, ‘बेचारा फिर गलत जगह आ गया’
कन्नौज के छिबरामऊ में शनिवार को एक रैली के दौरान एक सांड ने जमकर उत्पाद मचाया। यहां समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिम्पल यादव ने एक रोड शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
यहां एक सांड ने जमकर तांडव मचाया। सांड ने कईयों को कुचला। पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को मैदान से हटाया गया।
ये सांड पशुओं और किसानों की ओर से ज्ञापन लिए घूम रहा है। बेचारा फिर ग़लत जगह आ गया। जाना था तिरवा, पहुँच गया छिबरामऊ। pic.twitter.com/L2tINVecRr
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 27, 2019
इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की वर्तमान सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ये सांड पशुओं और किसानों की ओर से ज्ञापन लिए घूम रहा है। बेचारा फिर ग़लत जगह आ गया। जाना था तिरवा, पहुँच गया छिबरामऊ।’
इससे पहले सांड ने मचाया रैली में उत्पाद-
इससे पहले गुरुवार (25 अप्रैल) को एक रैली के दौरान एक सांड ने जमकर आतंक फैलाया। रैली में अखिलेश यादव और मायावती पहुंचने वाले थे। लेकिन दोनों नेताओं के पहुंचने से पहले ही सांड ने जमकर तांडव मचाया।
उस वक्त भी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर वार किया था।
‘विकास’ पूछ रहा है: आजकल आप देख रहे हैं कि नहीं कि किस तरह अनाथ साँड़ों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है?
कल रैली में एक साँड़ अपना ज्ञापन देने घुस आया और भाजपा सरकार का गुस्सा बेचारे सिपाही पर निकाल डाला, जब उसे बताया कि ये उनको बेघर करने वालों की रैली नहीं है, तब जाकर वो शांत हुआ. pic.twitter.com/g4mryGCGTT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 26, 2019
यह भी पढ़ें: अखिलेश की रैली में BJP की शिकायत करने पहुंचा ‘उपद्रवी’, मची भगदड़
यह भी पढ़ें: BJP आतंकवादियों के साथ ‘ईलू-ईलू’ नहीं कर सकती : अमित शाह
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)