बंगले में तोड़फोड़ करने वाले का नाम बताओ और ईनाम पाओं : अखिलेश

0

बंगला पर विवाद है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर बंगला विवाद को हवा दे दी है।

अखिलेश यादव ने जेनेश्वर मिश्र जयंती के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने बंगला तोड़ने वाले का नाम बताने वाले को ईनाम (reward) देने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

नाम बताने वाले को 11 लाख रुपए का पुरस्कार दूंगा

अखिलेश यादव ने कहा कि उनके बंगला खाली करने के बाद रात में किसी ने बंगले में हथौड़ा चलाया है जो भी उसका नाम बताएगा मैं उसे ईनाम दूंगा। अखिलेश ने कहा है जो भी बंगले में तोड़फोड़ करने वाले का नाम बताने वाले को 11 लाख रुपए का पुरस्कार दूंगा।

Also Read :  अखिलेश से बंगले की तोड़फोड़ का हिसाब लेगी योगी सरकार?

इतना ही नहीं अखिलेश ने बंगले में अवैध निर्माण की बात से भी इंकार किया और कहा कि ये सरासर गलत है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा बिना साइकिल चलाए इतना मुकाबला नहीं किया जा सकता। जीतने की कला हमने उन्हीं से सीखा है। भाजपा से ही जीत का फार्मूला सीखा है और आगे भी भाजपा को हराते रहेंगे। अखिलेश ने कहा संख्या के आधार पर आरक्षण देने की बात कही।

भाजपा आरक्षण के नाम पर नफरत फैलाना रही है

इस दौरान अखिलेश ने बंगले में तोड़फोड़ मामले में कहा कि भाजपा ने जितने भी आरोप लगाए है वो सब बेबुनियाद है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि सरकार को चौदह महीने हो गए है सरकार ने इन चौदह महीने में क्या-क्या किया है इसका ब्यौरा दे। भाजपा आरक्षण के नाम पर नफरत फैलाना रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More