गेम चेंजर होगा राफेल लड़ाकू विमान : बीएस धनोआ

0

एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने कहा दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए राफेल लड़ाकू विमान एक गेम चेंजर होगा।

राफेल मल्टी रोल फाइटर जेट्स के शामिल होने के बाद भारतीय वायु सेना की वायु शक्ति बेहद मज़बूत होगी। एयर चीफ मार्शल ने कहा भारतीय वायु सेना में पायलटों की कोई कमी नहीं है।

एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने कहा कि राफेल फाइटर जेट्स दक्षिण एशियाई क्षेत्र में गेम चेंजर बन जाएगा।

एक कार्यक्रम में बात करते हुए एयर चीफ मार्शल धनोआ ने कहा कि वायु सेना में राफेल मल्टी फाइटर जेट्स के शामिल होने के बाद भारतीय वायुसेना का बेड़ा और मजबूत हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायुसेना में पायलटों की कोई कमी नहीं है।

राफेल की खासियत-

फ्रेंच निर्मित राफेल अमरीकी निर्माता एफ -16 से कई दर्जे बेहतर और शक्तिशाली लड़ाकू विमान है।

राफेल 4th ++ पीढ़ी का फाइटर जेट है। 4th ++ होने के नाते राफेल को 5th Gen के रूप में देखा जाता है।

राफेल की पे लोड की क्षमता एफ 16 से कहीं अधिक है।

दुनिया में केवल ऐसे 3 ही लड़ाकू विमान हैं जो मिनी सैटेलाइट भी लॉन्च कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राफेल सहित 26 तरह के विमान उड़ा चुके राकेश भदौरिया, बनेंगे वायुसेना प्रमुख

यह भी पढ़ें: कांग्रेस मुख्यालय के ठीक सामने तैनात हुआ ‘राफेल’!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More