निक जोनस ने ‘आंख मारे’ पर किया देसी डांस, प्रियंका चोपड़ा हुईं इंप्रेस… VIDEO

0

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व मशहूर पॉप स्टार निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा किया, जिस पर फिलहाल लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

शनिवार को शेयर किए गए इस वीडियो में निक और प्रियंका को बॉलीवुड सॉन्ग ‘आंख मारे’ पर जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

यहां देखें Video-

इटली के मिलान से साझा किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में निक ने लिखा, “मेरी हमेशा की वैलेंटाइन के साथ शो से पहले की डांस पार्टी।”

निक ने अपने इस पोस्ट में प्रियंका को टैग भी किया है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

इधर मिलान में निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट से एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, “हमेशा के लिए मेरा वैलेंटाइन। इस लेदर पैंट में वह जीआई जो जैसे दिख रहे हैं।”

निक और प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाया है और उन्हें वैलेंटाइन डे भी विश किया है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने निक को किया KISS, क्यूट VIDEO वायरल

यह भी पढ़ें: रेड कार्पेट पर दिखा प्रियंका का बोल्ड अवतार, फोटो वायरल

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More