पीपल और बरगद के पेड़ की हुई शादी, हैरान करने वाली है वजह

0

कहते हैं शादी का बंधन जन्म-जमांतर का रिश्ता होता है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन लड़का और लड़की होती हैं। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी शादी के बारे में बताएंगे जो बिना लड़की और लड़के की शादी है। सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन ये सच है। ये शादी दो इंसानों के बीच नहीं बल्कि दो पेड़ों के बीच की है।

मामला मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर इंदौर की है। यहां एक ऐसी शादी हुई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस शादी में दूल्हा और दुल्हन बरगद का पेड़ और पीपल का पेड़ थे। एक आम शादी की तरह इस शादी में भी हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई।

बरगद और पीपल के पेड़ की शादी में शरीक होने के लिए 150 से ज्यादा लोग पहुंचे। आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस वजह से दो पेड़ों की शादी करानी पड़ी। लेकिन पीछे की जो वजह है वह भी आपको हैरान कर देगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ये पेड़ रातों को रोया करते थे। जिससे गांव के बड़े बुजुर्गों ने गांव की पंचायत बुलाकर बैठक की। पुराने रिवाज का हवाला देते हुए दोनों पेड़ों की शादी रचाने का फैसला किया। जिसके बाद बरगद और पीपल के पेड़ की शादी कराई गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More