26 जनवरी क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, पढ़ें इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

0

भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दरअसल 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। इस उपलक्ष्य में हार साल इन दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

26 जनवरी से जुड़े कई सवाल अधिकांश लोगों के दिमाग में चल रहे होते है। खासकर बच्चे इन सवालों के जवाब जानने के लिए अधिक उत्सुक रहते हैं। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।

 

1. 26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस?

संविधान सभी ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया था जबकि 26 जनवरी 1950 को भार का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था।

26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि साल 1929 में इसी दिन अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास किया था।

 

2. गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या अंतर है?

गणतंत्र दिवस के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 15 अगस्त 1947 को भारत सवतंत्र हुआ था। इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाय जाता है।

 

3. भारत का पहले गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था?

भारत का पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। इस हिसाब से 2020 में हम 71वां गणतंत्र दिवस मना रहे है।

 

4. क्या गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक छुट्टी होती है?

हां, इस दिन भारत के सभी सरकारी और निजी संस्थानों की छुट्टी होती है। भारत में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है।

 

5. गणतंत्र दिवस परेड की टिकट कहां से मिलता है?

2020 में गणतंत्र दिवस की परेड की टिकट सेना भवन, नॉर्थ ब्लॉक, लाल किला, पार्लियामेंट हाउस, जंतर-मंतर, शास्त्री भवन आदि से प्राप्त कर सकते है।

 

 

यह भी पढ़ें: ऐसी थी आजाद भारत की पहली परेड…

यह भी पढ़ें: राजपथ पर दिखी आन-बान-शान, वीरता को सलाम करते भावुक हो गए राष्ट्रपति

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More