दिल्ली चुनाव: जानें कितने SC और महिला उम्मीदवारों को BJP ने दिया टिकट

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्‍याम जाजू व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की संयुक्‍त प्रेस वार्ता कर इसका ऐलान किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि भाजपा के 57 प्रत्याशियों में 11 अनुसूचित जाति से और चार महिलाएं हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को भाजपा ने रोहिणी सीट से उतारा है।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन सीट से उम्मीदवार बनाया है। कई सीटों पर युवा और नए चेहरे के उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को शालीमार बाग से, सुमन कुमार गुप्ता को चांदनी चौक से उम्मीदवार घोषित किया है। तुगलकाबाद से सांसद रमेश बिधूड़ी के भतीजे विक्रम बिधूड़ी को टिकट मिला है। विश्वास नगर से मौजूदा विधायक ओपी शर्मा चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: सर्वे में सामने आया: MCD चुनाव अभी हों तो हार जाए BJP 

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने CAA पर विपक्ष को दिया डबल झटका, लेफ्ट पर बंगाल में डर्टी पॉलिटिक्स का आरोप

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More