ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 से सर्वाधिक मौत

0

ओडिशा में बीते 24 घंटों में 1,528 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस अवधि में 14 मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दी।

कोविड-19 मौतों की संख्या सबसे अधिक

यह राज्य में अब तक एक ही दिन में हुई कोविड-19 मौतों की सबसे अधिक संख्या है।

गंजाम में जहां छह लोगों की मौत हो गई, वहीं खुरदा और नयागढ़ जिलों में तीन-तीन और रायगढ़ और सुंदरगढ़ जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ओडिशा में पॉजिटिव मामलों की संख्या

विभाग ने बताया कि नई मौतों के साथ संक्रमण से होने वाली कुल मृत्यु की संख्या बढ़कर 286 हो गई। वहीं नए मामलों के साथ ओडिशा में पॉजिटिव मामलों की संख्या 47,455 हो गई है।

नए मामलों में से 948 मामले क्वारंटाइन सेंटर्स और 580 स्थानीय संपर्क के हैं।

गंजाम में सबसे अधिक 233 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद खोरधा (218), संबलपुर (168), सुंदरगढ़ (126) और धेनकनाल (107) है।

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15,334 हो गई, जबकि राज्य में अब तक 31,784 मरीज ठीक हो चुके हैं।

तमिलनाडु

यह भी पढ़ें: कोविड-19: भारत में रिकॉर्ड 1 हजार से अधिक मौतें और 62,064 नए मामले दर्ज

यह भी पढ़ें: महामारी के कारण तिरंगे की बिक्री में आई भारी गिरावट

यह भी पढ़ें: दुनिया में 2 करोड़ के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More