दिल्ली में नहीं सुधर रहे कुछ लोग, मास्क न पहनने पर 1,306 का कटा चालान

0

कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मास्क नहीं पहनने पर 1,306 लोगों पर जुर्माना ठोका।

इसके साथ ही अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में मास्क नहीं पहनने वाले कुल 5,01,328 लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर चालान मास्क नहीं पहनने और इसके बाद सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर किए गए हैं।

अभी तक कुल 5,40,580 चालान जारी-

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए 3,378 लोगों पर जुर्माना ठोका गया है। विभिन्न कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए अभी तक कुल 5,40,580 चालान जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस बाद में अपराधी द्वारा किसी भी विवाद या दावे को खत्म करने के लिए उल्लंघन की रिकॉर्डिंग भी कर रही है। सदर बाजार, लाजपत नगर, सरोजनी नगर आदि जैसे व्यस्त बाजारों पर जोर दिया जा रहा है, जहां काफी भीड़ रहती है।

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के 9,050,597 मामले सामने आए है। वहीं देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 132,726 हो गई है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : अब दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2 हजार रुपए जुर्माना

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का कारनामा, मास्क नहीं पहनने पर बकरी को किया गिरफ्तार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More