10 साल की प्रेग्नेंट लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान…

10 साल की प्रेग्नेंट लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों के उड़े होश

0

एक 11 वर्षीय लड़की के मां बनने का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि यह लड़की ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की मां बनी है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की जब प्रेग्नेंट हुई तब उसकी उम्र 10 साल थी। 30 हफ्ते की प्रेगनेंसी के बाद उसने इस महीने की शुरुआत में एक बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार 11 साल की मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल, सामाजिक सेवाएं और पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- एसी के ज्यादा बिल से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके…

10 साल की उम्र में हुई प्रेग्नेंट

जब लड़की के घर वालो को उसकी प्रेगनेंसी का पता चला तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, उन्हें इसकी जरा भी भनक नहीं थी कि उनकी बच्ची मां बनने वाली है। लड़की के परिवार के करीबी सूत्र ने दावा किया, ‘इस खबर ने परिवार को एक बड़ा झटका दिया है।’ फिलहाल, बच्ची एक्सपर्ट्स की देखरेख में है। हालांकि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।’

डॉक्टर्स भी हैरान…

डॉक्टर ने बताया कि ‘यह सबसे कम उम्र की मां है जिसके बारे में मैंने सुना। वो आगे कहती हैं कि वजन कई हार्मोन को प्रभावित करता है। क्योंकि बच्चों का वजन अधिक होता है इसलिए उनकी यौवन अवस्था भी जल्दी आ जाती है। बता दें कि ब्रिटेन में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिससे वहां की सरकार भी परेशान है! लोगों ने इसे बेहद चिंताजनक स्थिति बताया है।

अब तक ऐसे कई मामले आ चुके है सामने

गौरतलब है कि ब्रिटेन में इससे पहले साल 2006 में टेरेसा मिडलटन नाम की 12 साल की लड़की सबसे कम उम्र में मां बनी थी। वहीं 2014 में ब्रिटेन में एक बच्चे का जन्म हुआ था जिसकी मां 12 साल कीं और पिता 13 साल के थे। बता दें, साल 1939 में पेरू की रहने वाली लीना मेडिना के नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की मां होने का रिकॉर्ड है जिन्होंने महज 5 साल 7 महीने की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें- कोरोना प्रभावित सेक्टर को मोदी सरकार ने दिया राहत का डोज, इन्हें मिलेगा लाभ

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More