कार्यकर्ताओं से पैर दबवा रहे हैं योगी सरकार के मंत्री, देखें पूरा विडियो…

0

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का एक आज कल एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (Nand Gopal Gupta) उर्फ़ नंदी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया में आग लगा रहा है।
विडियो में कैबिनेट मंत्री अपने कलीक कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते नजर आ रहे हैं। इस विडियो के वायरल होने के बाद अन्य पार्टियों ने तुरंत ही विडियो को कैच कर मंत्री नंद गोपाल पर व्यंग कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मंत्री जी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी इलाहाबाद से भाजपा का टिकट लेकर चुनाव लड़ रहीं हैं।

Also Read :  हिंदुत्व का डंका पीटने वाली मोदी सरकार बचाएगी रामसेतु !

चुनाव प्रचार के  दौरान 
अपनी धर्मपत्नी के चुनाव प्रचार के लिये मंत्री ने इस समय अपना डेरा इलाहाबाद में जमाया रखा है। ये वीडियो चुनाव प्रचार के दौरान लिया गया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री लेट कर अपने दो कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते दिख रहे हैं।
https://youtu.be/mu3Rbzzb-cY

Also Read :  विवाद ‘सुलझाने’ के लिए रविशंकर जायेंगे अयोध्या  

लोगो में चर्चा का विषय 
विडियो में जहां कार्यकर्ता उनके पैर दबा रहे हैं, तो वहीं मंत्री के सिर के पास उत्तरी इलाहाबाद शहर के भाजपा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी बैठे हैं। अभी तक ये पता नहीं चला है कि ये विडियो कहां का है। हालांकि मंत्री की सेवा करते हुये शायद ही इन दोनों कार्यकर्ताओं का भला हो या ना हो, परन्तु इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री नंद गोपाल गुप्ता आज कल लोगों के बीच चर्चा मे बने हुए हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More