‘योगी’ ने ‘प्रियंका’ की 1 हजार बसों को दी हरी झंडी

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बसों के संचालन की मांग को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीकार कर लिया है। प्रवासी मज़दूरों के संबंध में यूपी सरकार ने बसों के संचालन के प्रस्ताव को मंज़ूर किया है। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अफसरों ने उनसे बसों की लिस्ट मांगी है।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। पत्र में प्रियंका गांधी से 1000 बसों की सूची चालक परिचालक का नाम और अन्य विवरण उपलब्ध करवाने की बात कही थी। जिससे बसों का उपयोग प्रवासी श्रमिकों की सेवा में किया जा सके।

बसों की अनुमति देने का आग्रह-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को योगी सरकार से उन बसों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति देने का आग्रह किया था, जो सीमा पर पहुंच गई हैं और अब फंसी हुई हैं। उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री से एक वीडियो के जरिए अपील जारी की थी।

प्रियंका गांधी ने राजस्थान के अलवर और भरतपुर से प्रवासियों को ले जाने के लिए 500 बसों की व्यवस्था की है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि इन्हें यूपी सरकार से राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली।

शनिवार को प्रियंका गांधी ने औरैया में हुई दुर्घटना के बाद प्रवासियों के लिए 1000 बसों को अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा था। इस हादसे में 24 लोगों की जान चली गई थी।

मौत

पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ऐसे समय में इन चार्टर्ड बसों का खर्च वहन करेगी, जब प्रवासियों को सुरक्षित घर लौटने में मुश्किल हो रही है।

यह भी पढ़ें: मजदूरों की घर वापसी के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने कहा, मजदूरों को यूपी के कोने-कोने में पहुंचाऊंगी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More