योगी सरकार के दो साल पूरे, सीएम ने किये ये अहम दावे…

0

उत्तर प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार के आज सत्ता में आये दो साल पूरे हो गये हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए दो सालों की उपलब्धी बताई। इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय भी शामिल रहे।

योगी सरकार के 2 साल-प्रेस कांफ्रेंस

अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कांग्रेस ने आजादी के बाद से सबसे ज्यादा समय तक प्रदेश में शासन किया, लेकिन इतने दिनों में प्रदेश को बीमारू राज्य की उपाधि दिलवाई।’

सीएम योगी ने दावा किया कि एक साल के अंदर कोई दंगा नही हुआ है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकार ने 1.5 लाख करोड़ का निवेश कराया है।

ये भी पढ़ें: Video: प्रियंका का मिर्जापुर दौरा, मंदिर और मजार पर टेकेंगी मत्था

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 1990 के बाद सपा को 4 बार और बसपा को भी 4 बार सत्ता में आने का मौका मिला, जिसके बाद प्रदेश में आरजकता बढ़ी। प्रदेश के संसाधनों की लूट हुई, खनन भू माफियाओं ने अपनी पहचान बनाई

यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए उदाहरण:

जितना दस सालों में निवेश नहीं हुआ, उससे 50 फीसदी अधिक निवेश हमारी दो साल की सरकार ने कराई है, 15 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी का माहौल बनाने का काम किये।

उन्होंने दावा किया कि 2012 में 227, 2013 में 247, 2014 में 242 और 2015 में 219 दंगे हुए। लेकिन उनकी सरकार ने पिछले 2 सालों में दंगों के इतिहास को खत्म किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More