योगी ने अस्थि कलश मंत्रियों को सौंपे, अटल जी के नाम से बनेंगे कॉलेज

0

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश को प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों में विसर्जन के लिए प्रदेश के मंत्रियों और पदाधिकारियों को सौंपे।

YOGI

लखनऊ सिर्फ अटल जी की कर्मभूमि ही नहीं थी बल्कि यहां से उनका खास जुड़ाव रहा है। इसके चलते उत्तर प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों में अटल जी की अस्थियों का विसर्जन किए जाने के लिए आज सूबे के सीएम योगी ने प्रदेश के मंत्रियों और पदाधिकारियों को सभी नदियों में विसर्जित करने के लिए अटल जी का अस्थि कलश सौंपा।

YOGI

Also Read :  चुनावी भंवर से ‘विष्णु’ पार लगाएंगे अखिलेश की नैया !

कल राजधानी लखनऊ में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। इस कलश यात्रा न सिर्फ सभी दलों के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया था बल्कि जन सैलाब उमड़ पड़ा था।

यूपी की इन नदियों में किया जाएगा विर्सजन

उत्तर प्रदेश की मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार अस्थियों को लखनऊ मे गोमती, गोरखपुर मे घाघरा, राप्ती, रोहिन, कुआनो और आमी, बलरामपुर में राप्ती, इलाहाबाद मे गंगा, यमुना और तम्सा, वाराणसी मे गंगा, गोमती और वरुणा, कानपुर में गंगा, कानपुर देहात में यमुना, अलीगढ़ में गंगा तथा करवन, कासगंज में गंगा, अंबेडकरनगर में घाघरा और तम्सा, आगरा में यमुना तथा चम्बल नदी में विसर्जित किया जाएगा।

YOGI

इसके अलावा आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, अमेठी, अमरोहा, औरेया, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत प्रदेश के तमाम जिलों की प्रमुख नदियों में वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

अटल की याद में खोले जाएंगे कॉलेज

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में उत्तर प्रदेश में अटल जी के नाम से कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए करीब 44 कॉलेजों का प्रस्ताव दिया गया है।अटल जी के नाम से बनने वाले कॉलेजों की लागत 77 करोड़ तय की गई है। सभी कॉलेजों को तहसील स्तर पर खोला जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More