योगी कैबिनेट विस्तार : ये हैं योगी टीम के नए चेहरे

0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार को हुआ। राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम योगी की कैबिनेट में 23 नए मंत्री शामिल हुए।  6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 11 राज्यमंत्री बनाये गए हैं।

कैबिनेट में शामिल हुए ये मंत्री-

उत्तर प्रदेश सरकार में डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से प्रमोट कर कैबिनेट में शामिल किया गया। राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-

नीलकंठ ​तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है

ये बने राज्यमंत्री-

अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल।

विस्तार से पहले इतने मंत्री थे कैबिनेट में-

इस वक्त मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों, 18 अन्य कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के नौ राज्य मंत्रियों और 13 राज्य मंत्रियों समेत कुल 43 मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का इस्तीफा

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट विस्तार की तैयारी पूरी, दो दर्जन मंत्री लेंगे शपथ

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More