‘2019 में चली जाएगी योगी की कुर्सी’ : अखिलेश यादव

0

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में बड़ा दावा किया है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ 2019 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।

समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज सपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव थे। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2019 में अपना पद गंवा देंगे। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में लड़ाई तेज है।

अखिलेश यादव ने भाजपा के जातीय सम्मेलनों पर निशाना साधा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में 2019 में मुख्यमंत्री बदले जाने की आहत हैं। इसके कारण दावेदार काम में तेजी दिखा रहे हैं। आजकल तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जाति सम्मेलन कराने में काफी सक्रिय हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा के जातीय सम्मेलनों पर निशाना साधा।

Also Read :  #BharatBandh : यूपी में आगजनी, एमपी में लगी धारा 144

केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिए बिना कहा, सरकार में उप मुख्यमंत्री का अपमान हुआ। अब उन्हें 2019 में मुख्यमंत्री बनाने की बात चल रही है। इसी कारण वह पिछड़ी जातियों के सम्मेलन करा रहे हैं।

भाजपा की इस चाल को अब लोग समझ गए हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का सिर्फ एक ही काम है, लोगों को जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर तथा ऊंच-नीच के नाम पर लड़ाना। भाजपा की इस चाल को अब लोग समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के नेताओं ने अभी तक लोगों को हर तरह से परेशान करने के साथ ही आपस में लड़ाने का काम किया है।

उन्होंने भाजपा पर शिक्षकों, किसानों, नौजवानों के अपमान का आरोप लगाया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। भारत दुनिया के मुकाबले बहुत पिछड़ गया है। भाजपा राज में लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More