CM योगी ने पूछा सपा नेता रामगोविंद चौधरी का स्‍वास्‍थ्‍य

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने सपा नेता राम गोविंद चौधरी का आज हाल चाल पूछा। साथ ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को राम गोविंद चौधरी को देखने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान योगी सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना अस्पताल पहुंच कर उनका हाल चाल जाना।

हार्ट अटैक के बाद मेदांताअस्पताल में भर्ती कराया गया था

फिलहाल सपा नेता राम गोविंद चौधरी की हालत बेहद गंभीर है। सोमवार को उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। राम गोविंद चौधरी को झांसी में हार्ट अटैक के बाद मेदांताअस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी उनके पुत्र से स्वयं टेलीफोन पर ली और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कुशल क्षेम जानने के लिए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को भी मेदांता भेजा है।

Also Read :  सपा नेता राम गोविंद चौधरी की हालत नाजुक

इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच विधानसभा में नेता विरोधी दल का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से बात करने के साथ ही परिवारीजन को ढांढ़स बंधाया।

राम गोविंद पर डॉक्टरों की एक टीम बराबर नजर बनाए हुए है

सोमवार को मेदांता अस्तपाल द्वारा मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था। मेडिकल बुलेटिन में राम गोविंद चौधरी की हालत बेहद नाजुक बताई गई है थी। राम गोविंद पर डॉक्टरों की एक टीम बराबर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट कमांड सेंटर में राम गोविंद चौधरी की हालत पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है।

बता दें रविवार को झांसी में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए राम राजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More