यहां खूबसूरत लड़कियों को ही मिलती है नौकरी

0

वैसे तो हर देश में लड़कियां नौकरी करती हैं, अगर बात हिंदुस्तान की करें तो यहां भी कुछ सालों के अंदर ही बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां गांव से लेकर शहर तर लड़कियों प्राइवेट और सरकारी नौकरियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां एक एक विभाग में सिर्फ खूबसूरत लड़कियों को ही नौकरी दी जाती है। इस देश में ट्रैफिक सिस्टम को चलाने के लिए सिर्फ सुंदर लड़कियों का ही चयन किया जाता है और यही लड़कियां पूरे देश की ट्रैफिक को कंट्रोल करती है।

जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर कोरिया की जहां पर लड़कियों ट्रैफिक के लिए जॉब दी जाती है। उत्तर कोरिया में ट्रैफिक को संभालने के लिए लड़कियों की भर्ती उनकी खूबसूरती को देखकर की जाती है। नौकरी के दौरान उनको शादी करने की इजाजत नहीं होती और खास बात यह है कि 26 साल की उम्र में उनको रिटायर भी कर दिया जाता है।

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग में सड़कें ब्लू रंग की वर्दी और ब्लैक कलर के आउटफिट्स पहने हुए खूबसूरत लड़कियां पर्यटकों और पत्रकारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां की सरकार दुनिया में उत्तर कोरिया की अलग तस्वीर पेश करती हैं। इन ट्रैफिक लेडीज को नौकरी के दौरान तय मानदंडों के अनुसार ही जिंदगी जीने का हक होता है। यहां के अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस में शामिल यह लड़कियां देश की राजधानी का प्रतिनिधित्व करती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More