मोस्ट हैंडसम मैन बने ऋतिक, इन स्टार्स को पछाड़ जीता खिताब

0

‘कहो न प्यार है’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड के सुपरस्टार बने ऋतिक रोशन केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं। वे अपनी एक्टिंग के लिए तो पॉपुलर तो है ही साथ ही वह दुनिया के सबसे हैंडसम मैन भी है।

हाल ही में ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष बने। उन्होंने हॉलीवुड के स्टार्स क्रिस इवांस, डेविड बेकहम, रॉबर्ट पैटिनसन को पछाड़ कर दुनिया के मोस्ट हैंडसम का खिताब अपने नाम किया है।

ऋतिक रोशन ने कहा- यह कोई कामयाबी नहीं-

खिताब जीतने के बाद 45 वर्षीय ऋतिक रोशन ने कहा, ‘यह ब्रॉकली का कमाल है। जस्ट किडिंग… मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे यह टाइटल मिला। हालांकि, यह कोई कामयाबी नहीं है। मुझे लगता है कि इस दुनिया में कोई ऐसी चीज है जिसे लोगों को पाने की कोशिश करनी चाहिए तो वह है उनका चरित्र। अच्छा चरित्र हमेशा आपको अच्छा दिखने में भी मदद करेगा।’

ऋतिक रोशन की हाल ही में​ फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए ऋतिक ने बहुत सुर्खियां भी बटोरी थी। वह 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘वॉर’ में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: #MeToo फिर सुर्खियों में आया कंगना- ऋतिक, कंगना बोली कि…

यह भी पढ़ें: कंगना के बाद अब दिशा पर रितिक के डोरे!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More