महिलाओं को चुनावी रण में उतारने में कांग्रेस अव्वल, विपक्षियों का ये है हाल…

0

महिला सशक्तिकरण, महिला आरक्षण और महिलाओं की राजनीतिक भूमिका को मजबूत करने की बात तो हर राजनीतिक दल सार्वजनिक मंच से करता रहता हैं, लेकिन सवाल ये हैं कि इसे हकीकत में कौन अपनाता है..? लोकसभा चुनाव 2019 के आंकड़ो को देखा जाए तो कांग्रेस एक ऐसा दल हैं जिसने सबसे ज्यादा सीटों पर महिलाओं को उतारा है। 

भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा समेत कई दलों में लोकसभा चुनाव के लिए लगभग तीन चौथाई प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। लेकिन इन दलों ने अब तक 33 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का रिस्क नहीं उठाया है। बता दें कि अब तक कांग्रेस ने दस, भाजपा ने नौ, सपा ने पांच और बसपा ने 17 उम्मीदारों में तीन महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने  सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवारों पर जताया विश्वास:

उत्तर प्रदेश में महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने के मामले में अभी तक कांग्रेस सबसे आगे है। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अभी तक 55 प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें से दस महिलाएं हैं। कांग्रेस ने करीब 18 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें: मुलायम-कांशीराम के नक्शेकदम पर अखिलेश-माया, देवबंद से करेंगे चुनावी शंखनाद 

कांग्रेस महिला प्रत्याशियों में सबसे बड़ा नाम है सोनिया गांधी का, इसके साथ ही गाजियाबाद से डॉली शर्मा, नगीना से ओमवती देवी जाटव, आगरा से प्रीति हरित, मिश्रिख से मंजरी राही, उन्नाव से अन्नू टंडन, सीतापुर से कैसर जहां, बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह और महराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

65 भाजपा उम्मीदवारों में आठ महिलाएं: 

वहीं महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का दावा करने वाली भाजपा ने अब तक 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, इसमें आठ महिलाएं शामिल हैं। इन आठ महिला प्रत्याशियों में मथुरा से अभिनेत्री हेमा मालिनी, अमेठी से स्मृति इरानी, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, बदायूं से संघमित्रा मौर्या, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, रामपुर से जयाप्रदा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी और धौरहरा से रेखा वर्मा का नाम सामने आया है। भाजपा ने अब तक यूपी में 12% महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

राजनीति की महिला शक्ति मायावती ने 17 में से तीन महिलाओं को दिया मौका: 

बीएसपी मुखिया मायावती महिलाओं को चुनाव में मौका देने में काफी पीछे हैं। बसपा 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें 17 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है, जिसमें तीन महिला प्रत्याशियों का नाम शामिल हैं। इन महिला प्रत्याशियों में अकबरपुर से निशा सचान, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी और आंवला से रुचि वीरा शामिल हैं। इस तरह बीएसपी ने अब तक 17.64 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें: सीएम कमलनाथ के निजी सचिव समेत 50 ठिकानों पर पड़ा छापा, ये है वजह?

सपा ने 29 उम्मीदवारों में से पांच महिलाओं को चुनावी रण में उतारा:

समाजवादी पार्टी इस बार 37 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है, जिसमे 29 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। इनमें पांच महिला प्रत्याशी शामिल हैं। अभी तक अखिलेश ने करीब 17 प्रतिशत महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। जिन महिला प्रत्याशियों पर सपा ने विश्वास जताया है, उनमें कन्नौज से डिंपल यादव, कैराना से तबस्सुम हसन, उन्नाव से पूजा पाल, लखीमपुर खीरी से डॉ. पूर्वी वर्मा और हरदोई से ऊषा वर्मा हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More