अब इस बैंक में मिलेगा सेनेटरी पैड

0

महिलाओं और लड़कियों के उन मुश्किल दिनों में पैड के प्रयोग के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में बनारस में एक पहल की गई है जिसमें महिलाओं के लिए एक बैंक बनाया गया है जिसमें पैड उपलब्ध कराया जायेगा। बनारस के इतिहास में एक नयी श्रृंखला की शुरुआत हुई सखी पैड बैंक के रूप में। इसकी बुनियाद सिगरा स्थित चंद्रिकानगर में पड़ी।

जो मिलजुल कर इस काम को करेंगी

पैड बैंक की भूमिका पिछले 6 महीने से चल रही थी, इसकी शुरुआत 15 फरवरी को हुकुलगंज स्थित ’पहल संस्था’ से साथ हुई। इस सखी पैड बैंक संस्था की फाउण्डर मेंबर सुनिता भार्गव तथा संजय भार्गव ने बताया कि काफी समय पहले एक लेख व्हाट्सप पर फेला था कि गरीब लड़कियां व औरतों को कम से कम एक सूती धोती जरुर दें। इसी से प्रेरित होकर हमने सखी पैड बैंक की स्थापना की, जिसमें फ्री पैड (सेनेटरी नैपकीन) वितरण की योजना है। इसमे लगभग 30 औरतों का एक समूह बनाया गया है, जो मिलजुल कर इस काम को करेंगी। लेडिज के उन पांच दिनों को, जो कि हर लेडी एक सजा के रूप में काटती है, जबकि वह बच्चों के जन्म से संबंधित एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।

उसे सहजता सरलता से काटने का एक प्रयास है तथा हाइजिन से संबंधित है। हालांकि वह औरत की जिंदगी को नारकीय बना देती है. उससे उबारने का प्रयास रहेगा। पैड बैंक में पैड हमेशा उपलब्ध रहेगा। जो कि आने वाले हर जरूरतमंद लेडी को निःशुल्क दिया जायेगा। समय-समय पर इसें मलिन बस्तियों में वितरण किया जायेगा। इसकी शुरुआत आज मीनू ग्रोवर जी की संस्था में उपस्थित 150 लड़कियों को निःशुल्क वितरित किया गया तथा साथ ही कुछ अन्य सामानों का वितरण भी किया गया।

also read : ऋषि कपूर ने प्रिया प्रकाश को कहा- मेरे टाइम पर क्यों नहीं आईं आप?

आने वाले समय में भी इसे अन्य जगह वितरित किया जायेगा। पैड बैंक की अध्यक्ष सध्या सिंह ने भी इसमें अपने विचार रखें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा शिप्रा धर ने लड़कियों को पैड के उपयोग एवं कपड़े के उपयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. रचना अग्रवाल ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की अपनी कार्यों से परिचय कराया तथा पैड बैंक की शुरुआत के लिए बधाई एवं प्रशंसा की।

काफी मीलों का सफर तय करना है

फाउण्डर सुनिता भार्गव ने बताया की अभी तो हमारी शुरुआत है। अभी काफी मीलों का सफर तय करना है। मीनू ग्रोवर ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सेक्रेटरी प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष रती भार्गव, उपाध्यक्ष बिनिता श्रिवास्तव, संयुक्त सचिव चारु जैन, रितिका जैन, रुबी जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष अनिता जायसवाल, हेमा नरवानी, दिप्ती कसंह, रीना सिंहल, रजनी गुप्ता, सुनीता जदवानी, सुधा वर्मा, सुनैना, सरोज, सुमन सिंह एवं वदेही गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More