पत्नी को पंसद नही आया प्यार करने का तरीका तो काट दी…

0

दिल्ली के रणहौला इलाके में पत्नी ने इसलिए पति की जीभ काटकर अलग कर दी, क्योंकि उसे पति के रोमांस का तरीका पसंद नहीं था। पत्नी को पति सुंदर भी नहीं लगता था। यह घटना रविवार रात की है। पत्नी ने पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी।

युवक की चीख सुनकर करीबी जब उसके कमरे में पहुंचे तो घायल हालत में उसे पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से फिर युवक को सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया। युवक की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है।

पत्नी ने किस करने के दौरान पति की जीभ दांतों से काट दी

परिवारवालों के मुताबिक पीड़ित युवक शादी-पार्टी में डेकोरेशन करने का काम करता है। उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपति के बीच झगड़े होने लगे। झगड़े इस कदर बढ़ गए कि कई बार परिजनों को बीच-बचाव करना पड़ा।करण के परिजन शनिवार को गणपति विसर्जन के लिए गए थे। घर पर पति- पत्नी ही मौजूद थे, तभी दोनों के बीच रोमांस करने के तरीके को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने किस करने के दौरान पति की जीभ दांतों से काट डाली।

Also Read :  अमेठी दौरे पर राहुल गांधी, अमौसी एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

घटना के तुरंत बाद युवक करण के घरवाले आए और तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए. साथ ही उन्होंने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आइपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। करण के परिवार वालों का सीधा आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी काजल का करण से झगड़ा होता रहता था।

मामले की जांच से जुड़े पुलिस का कहना है कि करण के तौर-तरीकों को काजल पसंद नहीं करती थी। हर बात पर वह करण को ताने मारती थी और उससे झगड़ती थी। उसने कई बार उससे उसके रोमांस के तरीका को लेकर इसके पहले भी झगड़ा किया था।

काजल ने दांत से काटकर जीभ अलग कर दिया

इतना ही नहीं वह हर वक्त किसी न किसी बात को लेकर उससे झगड़ती ही रहती थी। कई बार दोनों को परिवार वालों ने पैचअप भी कराया लेकिन कल रात हद इतनी हो गई का काजल ने दांत से काटकर जीभ अलग कर दिया।

डीसीपी सेजू पी कुरुविला ने फोन पर बताया कि पुलिस घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। घायल करण परिवार के साथ विकास नगर में रहता है।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More