…तो इसलिए लड़कियां अपने से ज्यादा उम्र के पुरुषों को करती हैं पसंद

0

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको अपने हम उम्र की जगह अपने से बड़े लोगों के साथ दोस्ती ज्यादा पसंद आई हो, शायद हुआ होगा। केवल दोस्ती में ही नहीं, अगर किसी सीरियस रिलेशनशिप की बात करें तो कई ऐसी लड़कियां (girls) होंगी, जिन्होंने अपने उम्र से बड़े उम्र वाले पार्टनर चुने हैं। ऐसे बहुत से कपल्स होंगे जिनमें पार्टनर के बीच उम्र में काफी अंतर हो। एक सर्वे में पाया गया है कि अक्सर लड़कियों (girls) को उनकी उम्र के यंग और डयूड लड़कों की जगह बड़ी उम्र वाले पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं।

यह भी पढ़ें- शारीरिक संबंध बनाते समय इसलिए महिलाएं नहीं बताती हैं ये बातें…

इसका उदाहरण हमारे बॉलीवुड के कई फेमस कपल भी हैं जैसे कि सैफ अली खान- करीना कपूर खान, शाहिद कपूर- मीरा राजपूत और इनके अलावा भी बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं जिनके बीच उम्र का बड़ा अंतर है। ऐसा नहीं है कि केवल लड़कियों के साथ ही ऐसा होता हो, बल्कि कई लड़कों की भी अपने पार्टनर के रूप में बड़ी उम्र की लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं। बॉलीवुड में इसके भी कई उदाहरण मौजूद हैं जैसे कि अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में बढ़ जाती है इस काम को करने की क्षमता

इस बारे में बैंगलौर के मनोचिकित्सक और बिहेवियर एक्सपर्ट आर एल्फर्ड का कहना है, “ कई कपल्स में ये देखा गया है कि उम्र में लंबे गैप होने के साथ- साथ उनके बीच बाॅडिंग बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा एक लड़की का अपने से बड़ी उम्र के लड़के को चुनने के पीछे और भी कई कारण होते हैं जैसे कि उसका अधिक मैच्योर होना, करियर में सेट होना, जिम्मेदारियों को निभाना और केयरिंग नेचर होना आदि।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More