बैकफुट पर आईं ममता, कर सकती हैं घायल डॉक्टरों से मुलाकात

0

पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है। केवल पश्चिम बंगाल में ही नहीं ​बल्कि दिल्ली के एम्स समेत 18 बड़े अस्पतालों में डॉक्टर भी हड़ताल पर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील के बावजूद डॉक्टरों की हड़ताल का समाधान नहीं निकला। डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

इस बीच खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल डॉक्टर से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगी।

क्या है पूरा मामला-

दरअसल कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बुर्जुग के परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और डॉक्टरों की पिटाई कर दी।

आरोप है कि करीब 200 लोग ट्रकों में भरकर आए और अस्पताल पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जूनियर डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गए।

घायल डॉक्टर के परिवार ने रखी ये मांग-

कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में डॉक्टर के ऊपर हुए हमले के बाद घायल डॉक्टर के परिजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री को अस्पताल आना चाहिए था। हालांकि उन्होंने जोड़ा कि प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हड़ताल के बाद डॉक्टरों का इस्तीफा, कहा – ऐसे माहौल में नहीं कर पाएंगे काम

यह भी पढ़ें: काम पर लौटे डॉक्टर, दीदी को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More