पश्चिम बंगाल : 23 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, TMC पर लगा आरोप

0

नदिया जिले में भाजपा के 23 वर्षीय एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना चकदाहा कस्बे में शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई। 

उन्होंने बताया कि चकदाहा कस्बे के तपवन क्षेत्र के रहनेवाले 23 वर्षीय संतु घोष को काफी नजदीक से उस समय गोली मार दी गई जब वह एक फोन कॉल के बाद घर से बाहर निकले थे।

अधिकारी ने बताया कि घोष को चकदाहा के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को बाधित किया। उन्होंने शनिवार को इस हत्या के विरोध में जिले कई स्थानों पर रेल यातायात को भी बाधित किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति का मोबाइल फोन बरामद कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों ने बताया का घोष लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। भाजपा के नदिया समिति के महासचिव तारक सरकार ने बताया, ‘तृणमूल कांग्रेस इस घटना के पीछे है।’

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस आरोप से इनकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: शिवसेना का प्रहार, देश हित में नहीं ‘रेंगने वाली’ गठबंधन सरकार

यह भी पढ़ें: 2019 चुनाव में मोदी की दुबारा जीत के मायने बड़े हैं

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More