30 मार्च से 5 अप्रैल 2020 : जानें इस हफ्ते किन राशि के लोगों को मिलेगी कामयाबी

जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे?

0

जाने माने ज्योतिषी एवं वास्तुविद् विमल जैन के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह।

मेष- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)-

सप्ताह में 30 मार्च से 2 अप्रैल के दिन 1:33 बजे तक आशाएं फलीभूत होगी। विविध पक्षों में अनुकूलता मिलेगी। भाग्योन्नति के नवीन अवसर सामने आयेंगे। लाभ का सिलसिला बनेगा। स्वाध्याय की ओर अभिरुचि रहेगी। विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। जनसम्पर्क का सुयोग उपस्थित होगा। धनागम का मार्ग प्रशस्त होगा। तदुपरान्त 4 की सायं 5:08 बजे तक समस्या से चिंतित रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होगा। साझेदारी के व्यापार में हानि की आशंका रहेगी। धन सम्पत्ति विषयक मसला उलझेगा। दूसरों की भूल से स्वयं को हानि उठानी पड़ेगी। एकाग्रता भंग होगी। बात-बात पर क्रोध आयेगा। शेष 5 अप्रैल तक समय बेहतर रहेगा। स्वनिर्णय लाभकारी साबित होगा। धनोपार्जन हेतु अधीनस्थ सहयोगियों से विचार विमर्श होगा। आर्थिक समस्या का निवारण होगा।

उपाय- मंदिर में नियमित रूप से देवी-देवता का दर्शन पूजन करें तथा असहायों एवं गरीबों की सेवा व सहायता करें।

उपयोगी टिप्स- तुलसी जी के पौधे का पूजन करें।

वृषभ- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)-

सप्ताह में 30 मार्च से 4 अप्रैल की सायं 5:08 बजे तक कार्य-व्यवसाय में विस्तार एवं नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य सुधार पर होगा। वाद-विवाद की निवृत्ति होगी। आपकी सलाह दूसरों के काम आयेगी। पारिवारिक समस्याओं में कुछ कमी आयेगी। व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण घटना घटित होगी। पारस्परिक सम्बन्धों में उपस्थित व्यवधान समाप्त होने को होगा। अपने स्तर को बनाये रखने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। उन्नति की दिशा में प्रयास होगा। शत्रु पराभूत होंगे। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त होगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। चित्त प्रफुल्लित रहेगा। शेष 5 अप्रैल तक प्रतिकूलता की स्थिति रहेगी। बनी बनायी योजना किसी कारणवश अधूरी रह जायेगी। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। व्यवहार में लापरवाही नुकसानदेय होगी। यात्रा निष्फल होगी।

उपाय- शुक्रवार के दिन श्री महालक्ष्मी का दर्शनपूजन करें तथा सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

उपयोगी टिप्स- शयन कक्ष की चादर साफ सुथरी रखनी चाहिये।

मिथुन- (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)-

सप्ताह में 30 मार्च को आरोग्य सुख में शिथिलता का आभास होगा। विरोधियों का वर्चस्व रहेगा। दूसरों के गलतफहमी से हानि होगी। आर्थिक लेनदेन में जोखिम से नुकसान होगा। संकल्प-विकल्प की स्थिति रहेगी। 31 मार्च से 5 अप्रैल तक व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। भविष्य के लिए नवयोजना बनेगी। आकस्मिक लाभ का सुयोग बनेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए सुअवसर सुलभ होंगे। साहसिक प्रयास प्रगति पर होंगे। दूसरों के आश्वासनों से राहत मिलेगी। मेल-मिलाप की ओर रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा से आनन्द की अनुभूति होगी। मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न होंगे। वरिष्ठजनों की सलाह लाभदायक होगी। शुभकामनाओं का उदय होगा। भोग-विलास की ओर रुचि रहेगी।

उपाय- आप पर शनि ग्रह की अद्वैया का प्रभाव है। श्री भैरव जी के मंदिर में दर्शन पूजन करें तथा प्रतिदिन भैरव मंत्र का जप करें।

उपयोगी टिप्स- सोते समय अपना सिर खिड़की व दरवाज़े की तरफ न रखें।

कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)-

सप्ताह में 30 मार्च को आर्थिक प्रगति हेतु नवप्रयास होंगे। जटिल समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्राप्त होगा। इच्छा शक्ति जागृत होगी। आपसी वैमनस्य में कमी आयेगी। यात्रा सुखद होगी। 31 से 2 अप्रैल के दिन 1:33 बजे तक मन अशान्त रहेगा। सामयिक कार्यों में प्रतिकूलता रहेगी। पारस्परिक सम्बन्धों में तनाव उपस्थित होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व को निभाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। विचारों में उग्रता रहेगी। शेष 5 अप्रैल तक समय प्रगति में सहायक रहेगा। पुरातन विवाद के समापन होने से खुशी होगी। आरोग्य सुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक पक्ष में सफलता मिलेगी। प्रियजनों के माध्यम से कठिनाइयों का निराकरण होगा। कर्ज की निवृत्ति का प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। अधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। वरिष्ठजनो के सलाह से कामयाबी हासिल होगी। धन संचय की ओर प्रवृत्ति होगी।

उपाय- प्रतिदिन शिव मंदिर मे दुध चढ़ावें तथा धार्मिक कार्यों में सहभागिता का नियम अपनायें।

उपयोगी टिप्स- अहंकार इंसान का प्रवलतम शत्रु है।

सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-

सप्ताह में 30 मार्च से 2 अप्रैल के दिन 1:33 बजे तक समय शुभ रहेगा। समस्या का समाधान होगा। चिरवांछित कार्य बनने को होंगे। नवयोजना दृष्टिगत होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। विवादास्पद मसला सुलझेगा। परिवार में मांगलिक कृत्य सम्पन्न होगा। लाभ का सुयोग बनेगा। यात्रा का प्रसंग बनेगा। मौजमस्ती के साधन उपलब्ध होंगे। तदुपरान्त 4 की सायं 5:08 बजे तक आर्थिक व्यावसायिक लाभ में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। पूंजी का प्रतिफल नहीं मिल पायेगा। आहारविहार में अनियमितता से स्वास्थ्य प्रभावी। जीवन-साथी से असहयोग रहेगा। शेष 5 अप्रैल तक विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त होगा। सामयिक सिद्धि का प्रयास होगा। नवसमाचार से हर्ष होगा। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क बनो। आवागमन में अनुकूलता रहेगी। इच्छित सफलता का सुअवसर प्राप्त होगा। कर्ज की निवृत्ति होगी।

उपाय- प्रत्येक रविवार के दिन भगवान् सूर्य की पूजा-अर्चना करने के पश्चात् मंदिर में लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

उपयोगी टिप्स- घर में पूजा घर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें।

कन्या- (टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो)-

सप्ताह में 30 मार्च से 4 अप्रैल की सायं 5:08 बजे तक किसी योजना का सुपरिणाम प्राप्त होगा। व्यापारिक वातावरण मन के अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रोन्नति विषयक मसला हल होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। समस्या विशेष के समाधान में स्वयं का निर्णय लाभकारी साबित होगा। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे। अध्यवसाय की ओर रुझान रहेगा। सुपरिचितों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पर्ति का प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ेगी। किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति संभव है। शेष 5 अप्रैल तक अभिलाषा अधूरी रह जायेगी। स्वास्थ्य में गतिरोध रहेगा। परिवार में धन सम्पत्ति विषयक मसला उलझेगा। अकल्पित घटनाओं से चिंतित रहेंगे। आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ेगा। कर्जदारों से परेशानी बढ़ेगी। आपसी सम्बन्धों में कटुता उपस्थित रहेगी।

उपाय- बुधवार के दिन श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करें एवं हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। गौ सेवा भी करें।

उपयोगी टिप्स- भोजन कक्ष को प्रवेश द्वार से दूर रखना चाहिए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More