पत्नी बोली… CM आएंगे तब होगा होगा संस्कार, पुलिस ने छीन लिया मेरा सुहाग…

0

विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्य़ंमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही न्याय की मांग की है। रोती बिलखती पत्नी ने कहा मेरा सुहाग क्यों छीना…मैं बच्चों को क्या जवाब दूंगी। आखिर मेरे पति ने ऐसा क्या किया था जिसकी उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। 

सूबे की राजधानी में कल देर रात प्राइवेट कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उन्होंने इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।लखनऊ के गोमतीनगर में कल देर रात पुलिस ने युवक विवेक तिवारी को संदिग्ध समझकर गोली मार दी। घायल विवेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Also Read :  मृतक की महिला मित्र ने कॉस्टेबल पर लगाया ये आरोप

विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओपी सिंह से बात कर पूरे मामले की जांच करने और कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस संबंध में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Also Read ;  यूपी पुलिस कॉस्टेबल ने युवक पर चलाई गोलियां, मौत

इस मामले में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने बताया कि उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार रुकने की बजाय पुलिसवालों की बाइक पर चढ़ा दी। जिसके बाद में हमने गोली चलाई। इस बारे में कहा जा रहा है कि आरोपी सिपाही अपने को बचाने के लिए झूठी कहानी तैयार करके बयान दे रहा है। दोनों सिपाहियों को न को खरोंच आई और न ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी के खिलाफ गोमती नगर थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।सुल्तानपुर के रहने वाले विवेक तिवारी एपल कंपनी में एरिया मैनेजर के पद कार्यरत थे। घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। विवेक तिवारी की सहयोगी साना को पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए नजरबंद कर दिया है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More