VikasDubeyEncounter : पहले से था एनकाउंटर का शक, SC में उठेगा मुद्दा

0

मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर लाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया।

बता दें कि बीते दिन दाखिल याचिका में विकास को एनकाउंटर से बचाने की मांग की गई थी। इसके साथ ही याचिका में पूरे मामले की जांच CBI को सौंपने की भी मांग की गई है। इस याचिका में यूपी पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की गई है।

विकास दुबे मामले में SC में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता वकील घनश्याम उपाध्याय का कहना है कि वो आज इस याचिका पर सुनवाई की मांग करेंगे।

वकील घनश्याम उपाध्याय ने गुरुवार की देर रात याचिका दाखिल की थी। जिसमें भी विकास दुबे का एनकाउंटर किये जाने की आशंका जाहिर की गई थी।

साथ ही याचिका में कहा गया है कि विकास का घर, शापिंग मॉल व गाडियां तोड़ने पर यूपी पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज हो।

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे-

vikas dubey death

एसटीएफ अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह कथित मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे ने दम तोड़ दिया। कथित तौर एक सड़क दुर्घटना के दौरान जब उसका वाहन पलट गया तो उसने भागने की कोशिश की, इसी दौरान वह मारा गया।

दुबे को खून से लथपथ हालत में हैलट अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया। एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार ने कहा कि डॉक्टरों ने विकास दुबे की मौत की पुष्टि की है।

एसपी कानपुर पश्चिम ने बताया कि गैंगस्टर विकास दुबे ने कार पलटने के बाद भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की। इस दौरान विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: पुलिस की गिरफ्त में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की पत्नी और बेटा

यह भी पढ़ें: CCTV में दिखा विकास दुबे, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More