कुख्यात विकास को योगी की पुलिस से ‘महाकाल’ भी नहीं बचा पाये, अधूरी रह गई थी दर्शन की हसरत

0

उत्तर प्रदेश के मोस्टवांटेड विकास दुबे ने जब उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर किया तो लोगों के जेहन में कई सवाल उठे। सवाल यही था की विकास दुबे ने सरेंडर के लिये महाकाल के मंदिर को ही क्यों चुना।

इस राज से पर्दा उठाते हुए विकास दुबे की मां ने बताया था कि वह महाकाल का बहुत बड़ा भक्त है। हर साल वह महाकाल का श्रृंगार करने के लिए उज्जैन जाता है। शायद महाकाल की ही कृपा थी की पुलिस एनकाउंटर से वह बच गया।

विकास की मां की यह बयान गुरुवार को दोपहर में आया था। हालांकि उनकी खुशियां 24 घंटे भी ठहर नहीं पाई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार को ले जाते समय विकास दुबे को एक मुठभेड़ में मार गिराया

महाकाल का दर्शन नहीं कर पाया था विकास-

vikas dubey
महाकाल मंदिर में विकास दुबे

विकास दुबे ने भले ही महाकाल मंदिर में सरेंडर किया हो लेकिन वह इतना भागा था कि बाबा के दर्शन तक नहीं कर पाया था। विकास दुबे ने अपने नाम की पर्ची तो जरूर कटवाई लेकिन गर्भगृह तक बाबा के दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाया।

जब तक वह दर्शन के लिए दर्शन के लिए गर्भ गृह के अंदर दाखिल होता उससे पहले ही मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया। और इस तरह उसके दर्शन की ख्वाहिश अधूरी रह गई। और शायद अब वह कभी महाकाल के दर्शन भी नहीं कर पाएगा।

जानकार बताते हैं कि किसी भी बड़े माफिया या अपराधी के सरेंडर का यह तरीका बिल्कुल नया था। इससे पहले किसी अपराधी ने अभी तक सरेंडर के लिये किसी मंदिर या मठ का सहारा नहीं लिया था। अभी तक अपराधी कोर्ट का सहारा लेते थे।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल- ये कार नहीं पलटी है…

यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में हुई मुठभेड़, इस तरह मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More