कानपुर शूटआउट : विकास दुबे ने दी सफाई, जानें क्या है सच्चाई

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुए शूटआउट में 8 पुलिस​कर्मियों के शहीद हो जाने के बाद से हिस्टीशीटर विकास दुबे की तलाश तेज हो गई है। गुरुवार को हुए शूटआउट में अंधेरे का फायदा उठाकर विकास दुबे फरार हो गया था।

इस घटना के बाद से पूरे कानपुर जिले में ​बदमाशों की तलाश जुटी हुई है। इसके साथ ही जिले और राजधानी लखनऊ में भी अलर्ट जारी की है। इस घटना के बाद से एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में विकास दुबे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘योगी जी के साथ कानपुर एनकाउंटर का मुख्य अभियुक्त विकास दुबे।’

क्या है तस्वीर की सच्चाई-

दरअसल सीएम योगी के साथ खड़े विकास दुबे भाजपा के नेता है। यह बदमाश विकास दुबे नहीं है। तस्वीर में दिख रहे विकास दुबे कानपुर—बुंदेलखंड से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे ने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी सफाई पेश की है। बता दें कि गुरुवार देर रात को हुए एनकाउंटर के बाद से ही यह फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

पुलिस जवानों के शवों का पोस्टमार्टम-

कानपुर देहात बिकरु गांव में मुठभेड़ में शहीद हुए डीएसपी सहित सभी शहीद पुलिस जवानों के शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम हाउस से शहीद पुलिस जवानों के शव पुलिस लाइन के लिए रवाना कर दिए गए है।

पुलिस लाइन में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। 8 जवानों के शहीद होने से पुलिसकर्मियों में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: कानपुर : हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गई टीम पर फायरिंग, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद

यह भी पढ़ें: विकास दुबे : इस तरह हिस्ट्रीशीटर ने ली थी राजनीति में एंट्री, अपराध से बनाई सत्ता में गहरी पैठ

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More