वाराणसी MLC चुनाव परिणाम : BJP को लगा बड़ा झटका, सपा के आशुतोष सिन्हा ने मारी बाजी

0

विधान परिषद स्नातक कोटे की सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा चुनाव जीत गए हैं। सपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के केदार नाथ सिंह से 2666 वोट की बढ़त बनाकर आगे रहे।

21 राउंड की गिनती में आशुतोष को 25351 वोट व केदारनाथ सिंह को 22685 वोट मिले हैं। जबकि लगातार तीन बार से एमएलसी रहे केदारनाथ सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उनको 22685 मत मिले।

लाल बिहारी यादव ने भी की जीत दर्ज-

इससे पहले शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की। सपा के लाल बिहारी यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी डा. प्रमोद कुमार मिश्रा को 936 मतों से हराया।

भाजपा के गढ़ में समाजवादी पार्टी ने अप्रत्याशित प्रदर्शन से सभी हैरान है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाल बिहारी यादव को फूल मालाओं से लाद दिया।

वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने दिखाया दमखम-

वाराणसी सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी उतारने के बजाय चेतनारायण सिंह का समर्थन किया था, जिनके लिए पार्टी नेताओं ने वोट भी मांगे थे।

इसके बावजूद तेजनारायण सिंह को सपा के लाल बिहारी यादव ने मात देकर अपना कब्जा जमाया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सपा MLC अमित यादव के फ्लैट में युवक की हत्या, सामने आई ये वजह

यह भी पढ़ें: सपा MLC सुनील सिंह साजन को हुआ कोरोना, अस्पताल में किया जाएगा शिफ्ट

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More