अयोध्या में भूमि पूजन के बाद जश्न में डूबी काशी | Banaras Bulletin

0

भागदौड़ की जिंदगी में अगर आपसे खबरें छूट जा रही हैं तो बनारस की हर बड़ी खबर को बनारस बुलेटिन (Banaras Bulletin) में फटाफट अंदाज़ में देखें…

स्टोरी-1

आज का ‘अर्जुन’
नन्हें तीरंदाज ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के खिलाड़ियों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीओ—वाराणसी के नन्हें तीरंदाज अर्जुन ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छह साल के बुधवार को तीरंदाजी में नया मुकाम बनाते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। इस दौरान अर्जुन ने दो रिकॉर्ड को तोड़कर ये कामयाबी हासिल की। पहला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जोसेफ मैकग्रेइल ने साल 2019 में बनाया था। वहीं दूसरा रिकॉर्ड अमेरिका के माइक ट्रोना बनाया था। अर्जुन ने बुधवार को इन दोनों ही रिकॉर्ड को तोड़ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उसकी इस कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अर्जुन का लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाना है।

बाइट- अर्जुन सिंह, तीरंदाज
बाइट- विनय मिश्रा, कोच

स्टोरी-2

काशी की सड़कों पर चेकिंग अभियान
एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
अयोध्या रामजन्म भूमिपूजन पर अलर्ट

वीओ- अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन के साथ ही काशी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। काशी के चप्पे-चप्पे पर मंगलवार की रात से ही चेकिंग अभियान शुरु हुआ जो बुधवार तक चलता रहा। दरअसल इस कार्यक्रम को लेकर खुफिया एजेंसियों के अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद अयोध्या के साथ ही काशी में भी सुरक्षा-व्यवस्था चौकस कर दी गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का चालान भी काटा गया। एसएसपी अमित पाठक ने गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। तो सड़कों पर क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष डटे रहे। दरअसल 492 वर्षों के इतिहास के बाद बुधवार को राम अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्म भूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर का भूमि पूजन किया। इसी के साथ उनका नाम मंदिर के इतिहास में स्वर्णिम इतिहास में लिख गया। इस भूमि पूजन कार्यक्रम पर आतंकी साये के खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों पर अलर्ट घोषित किया गया था।

स्टोरी-3

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद जश्न में डूबी काशी
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी गई आरती
पिछले 48 घंटे से कर रही थी अखंड रामचरित मानस का पाठ

वीओ– अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी। इसके साथ ही देशभर में जश्न का दौर शुरु हो गया है। पांच सौ साल बाद इस शुभ घड़ी को हर देशवासी जी लेना चाहता था। अयोध्या में भूमिपूजन होने के साथ ही शिव की नगरी काशी जश्न में डूब गई। इस मौके पर वाराणसी में साम्प्रदायिक सौहाद्र की मिसाल देखने को मिली। यहां पर मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती उतारी। साथ ही राम भजन और गीत गाकर अपनी खुशी जाहिर किया। दरअसल ये महिलाएं पिछले 48 घंटे से अखंड रामचरित मानस का पाठ कर रही थी। इनका मकसद था कि भूमि पूजन कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा ना पहुंचे।

Byte.. नाजनीन अंसारी (नेशनल सदर मुश्लिम महिला फाउंडेशन)
Byte.. डॉ राजीव श्रीवास्तव

स्टोरी-4

अयोध्या रामजन्म भूमि पूजन पर बांटे गए लड्डू
काशीवासियों के बीच बांटे गए 151 किलो लड्डू
करणी सेना ने किया यज्ञ-पूजन

वीओ- अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन को लेकर बनारस के लोगों की खुशियां देखती ही बन रही है। जश्न में डूबे काशीवासियों ने भगवान राम की आरती उतारी तो कुछ जगहों पर लडड् बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मूर्तिकार सुभाष दीक्षित ने इस शुभ घड़ी के लिए 151 किलो लड्डू बनवाया था। जिसे भूमिपूजन के बाद लोगों में बांटा गया। वहीं करणी सेना की ओर से नदेसर स्थित साई मंदिर में यज्ञ हवन कर भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर की कामना की गई। इस मौके पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रसाद स्वरुप 101 किलो लड्डू बांटा गया।
बाइट: विवेक सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री, करणी सेना
बाइट:: पूजा सिंह, जिलाध्यक्ष, महिला विंग, करणी सेना

स्टोरी-5

राम की भक्ति में डूबी शिव की नगरी काशी
मंदिरों और देवालयों में सुंदरकांड का पाठ
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी किया पाठ

वीओ-अयोध्या में राममंदिर भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर ही काशी राममय हो गई। साज-सज्जा के बाद शहर के प्रमुख चौराहे दीपों और झालरों की रोशनी में आलोकित हो उठे। मठों, आश्रमों और देवालयों में सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। शहर से लेकर गांव-गांव तक भगवा लहराने लगा। बुधवार को अयोध्या में भूमि पूजन के साथ जिले के भी सैकड़ों स्थानों पर विविध धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। साधु-संतों के साथ ही साथ काशी के कलाकार भी इस ऐतिहासिक रामयज्ञ में अपनी विधाओं के माध्यम से आहुति देने के लिए तत्पर हैं। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी बुधवार की सुबह से ही रामभक्ती में डूबे नजर आए। इस मौके पर मैदागिन इलाके में एक विशेष पूजा अर्चना की गई।

बाइट- भोला सिंह, नेता, हिंदू युवा वाहिनी

यह भी पढ़ें: अयोध्या में भूमि पूजन के बाद जश्न में डूबी काशी, कहीं उतारी गई आरती तो कहीं बंटे लड्डू

यह भी पढ़ें: अयोध्या में श्रीराम के आगमन पर अक्षरा सिंह ने गाया गाना ‘स्वागत है श्री राम का’

यह भी पढ़ें: अनलॉक 3.0 में आज से खुले जिम, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मानने होंगे ये नियम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।) 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More