ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर साधा निशाना | Banaras Bulletin

0

भागदौड़ की जिंदगी में अगर आपसे खबरें छूट जा रही हैं तो बनारस की हर बड़ी खबर को बनारस बुलेटिन ( Banaras Bulletin ) में फटाफट अंदाज़ में देखें…

स्टोरी-1

ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी की राशन स्कीम पर उठाए सवाल
‘अखिलेश यादव का अहंकार जल्द टूटे’

वीओ- भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। हत्या और लूट चरम पर है। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग विश्वगुरु बनाने की बात करते थे, अब वो आत्मनिर्भर बनने के लिए कह रहे हैँ। गरोबों को नवंबर तक मुफ्त राशन देने वालों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने लोगों को राशन देने के लिए ये स्कीम लाई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़कर जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले योगी आदित्यनाथ सही बोलते थे लेकिन अब गुजरात के झूठ पार्टी के साथ हो गए है। सवाल करते हुए कहा कि वाराणसी में एक भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं मिली। ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि अखिलेश यादव का अहंकार जल्द टूटे।
बाइट- ओमप्रकाश राजभर, अध्यक्ष, भारतीय समाज पार्टी

स्टोरी-2

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर हंगामा
सदर तहसील पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में जुटे कांग्रेसी

वीओ–सरकार द्वारा बढ़ाए जा रहे पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभियान छेड़ रखा है। पूरे प्रदेश में तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को वाराणसी के सदर तहसील में भी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राघवेंद्र चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की गरीब जनता महंगाई के बोझ तले दबती जा रही है। हम देश की जनता के लिए लगातार आवाज उठाते रहे है। और ये काम तब तक जारी रहेगा जब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट नहीं होती।
बाइट-राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस

स्टोरी-3

डीएम ने किया वृक्षारोपण अभियान का आगाज
प्राथमिक विद्यालय में लगाए पेड़
ग्रामीणों से की वृक्षारोपण की अपील

वीओ- वाराणसी में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बेटाबर और भदवड़ गांव से अभियान का आगाज किया। उन्होंने ग्राम पंचायत भदवड के प्राथमिक विद्यालय में लंगडा आम, नीम व मौसमी के पेड लगाकर इसकी शुरूआत की। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद ग्रामीणों को भी अमरूद, आवंला सागौन इत्यादि के पेड़ देकर उनसे अपने घरों पर भी वृक्षारोपण करने की अपील की। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण और अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षों में पंखे की आवश्यकता है , जिस पर जिलाधिकारी ने अपनी तरफ से 6 पंखे देने को कहा।

स्टोरी-4

वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव
कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोचार के साथ किया हवन पूजन
अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की

वीओ-समाजवादी पार्टी आज अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन धूमधाम से मना रही है। सुबह से पार्टी के कार्यकर्ता जन्मदिन मनाने के लिए घरों से निकले। धर्मनगरी वाराणसी में भी काशी में भी धूमधाम से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन किया। कार्यकर्तओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही कोरोना जैसे महामारी से बचाव के लिए भी भगवान से प्रार्थना की।
बाइट- सपा कार्यकर्ता

स्टोरी-5

जन्मदिन मुबारक हो अखिलेश जी !
सपाईयों ने केक काटकर मनाया जश्न
जन्मदिन के मौके पर किया रक्तदान

वीओ-उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47 वां धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन गुड्डू के नेतृत्व में दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया। तो वहीं अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने गरीब और निराश्रित परिवारों के बीच राशन व फल बांटा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ से अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की।

बाइट–आनंद मोहन गुड्डू, सपा नेता

यह भी पढ़ें: Video : खूब गदर मचा रहा निरहुआ-आम्रपाली का भोजपुरी गाना ‘सामान चुनमुनिया’

यह भी पढ़ें: Video: महिला के सामने थाने में अश्लील हरकतें कर रहा था SHO, SP ने उठाया ये कदम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More