बीएचयू में अब महिला प्रोफेसर से छेड़खानी, कैंपस में मचा हड़कंप

0

काशी हिंदू यूनिवर्सिटी में तमाम कोशिशों के बाद भी छेड़खनी के मामले नहीं थमा रहे। इस बार शिकार कोई छात्रा नहीं बल्कि महिला प्रोफेसर बनीं हैं। बाइक सवार कुछ लड़कों कैम्पस के अंदर एक महिला प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हॉस्टल की वार्डेन हैं पीड़ित-

पीड़ित महिला प्रोफेसर कैम्पस में स्थित एक हॉस्टल की वार्डेन हैं। शनिवार की रात वह हॉस्टल जा रही थी, तभी हेल्थ सेंटर के पास बाइक सवार कुछ लड़के उन्हें परेशान करने लगे। शुरू में तो महिला प्रोफेसर ने लड़कों को इग्नोर किया। इसके बाद लड़कों ने छेड़खानी शुरू कर दी। बदमाशों से घिरी महिला प्रोफेसर ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों के आने के बाद बदमाश भाग निकले।

शोहदों पर लगाम कब ?-

कैंपस में मनचलों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें हुईं लेकिन असर बेअसर रहा। साल 2017 में छेड़खानी की घटना के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। धरने पर बैठी छात्राओं के खिलाफ लाठीचार्ज भी हुआ। इस घटना के बाद बीएचयू की खूब भद्द पीटी थी।

हालांकि इस घटना के बाद कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा के तमाम प्रयास किये गए। महिला हॉस्टल के आसपास अतिरिक्त सुरक्षकर्मियों की तैनाती की गई। साथ ही कैंपस में कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें: ‘महिला सुरक्षा शाखा’ करेगी बेटियों की रक्षा

यह भी पढ़ें: छोटे कपड़े पहने महिलाओं को नहीं मिली इमामबाड़े में एंट्री, भड़के पर्यटक

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More