बनारस की झोली में आई दोहरी खुशी, बेटे और दामाद को मिला अर्जुन अवार्ड

0

केंद्र सरकार ने खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान बनारस की झोली में दोहरी खुशी आई है। बनारस के खाते में दो अर्जुन पुरस्कार आए हैं। पहला पुरस्कार बनारस के रहने वाले बास्केटबाल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी को मिला है, जबकि दूसरा पुरस्कार बनारस के दामाद और क्रिकेटर ईशांत शर्मा को मिला है। इस दोहरी खुशी पर बनारस के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।

विशेष भृगुवंशी का सपना हुआ पूरा-

Vishesh Bhriguvanshi 1

18 अगस्त को भारत सरकार ने खेल अवार्ड्स की घोषणा कर दी। इन अवार्ड्स में इस वर्ष दिए जाने वाले 29 अर्जुन अवार्ड में बनारस के लाल और भारतीय बास्केटबॉल की सनसनी बनकर उभरे विशेष भृगुवंशी का भी नाम शामिल है।

इस बात की घोषणा के बाद से वाराणसी में खिलाड़ियों में जश्न का माहौल है। अर्दली बाजार में रहने वाले चंदौली जनपद के मूल निवासी विशेष के घर इस समय बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वाराणसी में रहने वाले चंदौली के विशेष भृगुवंशी चंदौली जनपद के सिकरी गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह और डॉ वीना सिंह के पुत्र हैं।

Vishesh Bhriguvanshi

बास्केटबॉल में बेस्ट शूटर और डिफेंडर के लिए काई बार आवार्ड पा चुके विशेष को जब अर्जुन आवार्ड के लिए नामित किया गया तो उनके घर पर जश्न का माहौल था। विशेष इन दिनों देहरादून में हैं और बास्केटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

दामाद ईशांत शर्मा अर्जुन पुरस्कार के लिये नामित-

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के अभिन्न अंग और फास्ट बॉलर इशांत शर्मा को खेल मंत्रालय ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया है। इस बात की घोषणा के बाद शहर बनारस में ख़ुशी का माहौल है क्योंकि इशांत शर्मा वाराणसी के दामाद हैं और नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के पति हैं।

ishant sharma

प्रतिमा सिंह सिस्टर के नाम से मशहूर बनारस की पांच बहनों में से एक हैं और नेशनल बास्केटबॉल टीम की कैप्टन पद्मश्री प्रशांति सिंह की बहन है। इशांत शर्मा के अर्जुन आवार्ड पाने की बात से उनके ससुराल में जश्न का माहौल है।

ishant sharma

घर पर इस समय सिर्फ उनके सास-ससुर और साला मौजूद है। पद्मश्री प्रशांति सिंह इस समय दिल्ली में मौजूद हैं। इशांत के अवार्ड मिलने के बाद सभी ने एक फैमिली सेल्फी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर इस अवार्ड का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मिलेगा भारत का सबसे बड़ा खेल सम्मान, इन एथलीट्स का भी नाम शामिल

यह भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की बदजुबानी- अपने रिकॉर्ड के लिए खेलते थे भारतीय खिलाड़ी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More