वैष्णो देवी यात्रा की तैयारियां तेज, जानें, कब से खुल रहा मंदिर

0

अनलॉक 1 में वैष्णो देवी यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए श्राइन बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोना काल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बरकरार रखते हुए यात्रा कैसे शुरू कराई जाए इस पर लगातार मंथन हो रहा है।

इसके तहत इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि पहले चरण में सिर्फ स्थानीय और पैदल यात्रियों को ही दर्शन करने का मौका दिया जाए। केंद्र सरकार ने आठ जून से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की घोषणा की है।

जल्द शुरू होगी यात्रा-

ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि वैष्णो देवी यात्रा मध्य जून से शुरू की जा सकती है। हालांकि इस पर आधिकारिक फैसला श्राइन बोर्ड के चेयरमैन उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ही करेंगे।

श्राइन बोर्ड के सभी स्टाफ को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। सामाजिक दूरी के साथ यात्रा शुरू करने को लेकर प्रमुख स्थानों पर निशान बनाने और सैनिटाइजिंग टनल बनाने का काम जारी है।

यात्रा शुरू करने की तैयारी-

special train

यात्रा के प्रमुख द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही भक्तों को आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी।

यात्रियों की संख्या निर्धारित रहेगी।

तथा सामान्य अंतराल के साथ भक्तों को जाने की अनुमति मिलेगी।

विभिन्न व्यू प्वाइंट पर सामाजिक दूरी के लिए काम जारी है।

साफ-सफाई की जा रही है।

यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा रहेगी।

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी की यात्रा पर भी कोरोना का काला साया

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, रोकी गई यात्रा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More