कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष?

0

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब सबकी निगाहें नये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर टिकी हैं।

प्रदेश में भाजपा ने 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर विजय हासिल की। पाण्डेय की अगुवाई में पार्टी ने एकजुट विपक्ष विशेषकर सपा बसपा गठबंधन का मजबूती से मुकाबला किया और उनकी हर रणनीति को विफल किया।

भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल ने दो सीटें जीतीं। कांग्रेस के हिस्से सिर्फ रायबरेली की ही सीट आयी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, लक्ष्मण आचार्य और सांसद महेश शर्मा में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

ब्रैंड मोदी का जादू इस बार 2014 से भी ज्यादा दिख रहा है। ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए इस बार भाजपा ने पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीती है। बीजेपी ने इस बार के चुनाव में अपने दम पर 300 के आंकड़े को हासिल किया है।

यह भी पढ़ें: मिट्टी में सना हुआ मिला सपा नेता के बेटे का शव, रंजिशन हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव हारते ही बुआ-बबुआ आमने-सामने

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More