उत्तर प्रदेश में चार विधानसभा सीटें खाली, जल्द होगी उपचुनाव की घोषणा

संभावना है कि राज्य चुनाव आयोग जल्द ही इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।

0

उत्तर प्रदेश की तीन नहीं बल्कि चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं। सोमवार को बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिरोही के निधन के बाद बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट भी खाली हो गई है।

उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर की सदस्यता खत्म हो चुकी है। वह दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। वहीं फिरोजाबाद की टुण्डला सीट का विवाद अभी हाईकोर्ट में है।

इसके अलावा फर्जी जन्मतिथि विवाद में रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट ने पहले अयोग्य घोषित कर रखा है। उनका मामला उच्चतम न्यायालय में है।

संभावना है कि राज्य चुनाव आयोग जल्द ही इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।

विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन-

बुलंदशहर सदर विधायक 74 वर्षीय वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह दिल्ली के एक हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली।

अगौता विधानसभा, उसके विलय होने के बाद बुलंदशहर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वीरेंद्र सिंह सिरोही वर्तमान में विधानसभा में मुख्य सचेतक के पद पर थे। वह पूर्व में प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री के पद पर भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अटल जी का निधन भारत की राजनीति के महायुग का अंत : सीएम योगी

यह भी पढ़ें: नहीं रहे बुलंदशहर सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, बीमारी के चलते निधन

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More